शी चिनफिंग ने बुल्गारिया की निर्वाचित राष्ट्रपति इलियाना योटोवा को बधाई संदेश भेजा

शी चिनफिंग ने बुल्गारिया की निर्वाचित राष्ट्रपति इलियाना योटोवा को बधाई संदेश भेजा
6 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुल्गारिया की निर्वाचित राष्ट्रपति इलियाना योटोवा को संदेश भेजकर बधाई दी।

बीजिंग, 9 नवंबर (आईएएनएस)। 6 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुल्गारिया की निर्वाचित राष्ट्रपति इलियाना योटोवा को संदेश भेजकर बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि बुल्गारिया नये चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला दुनिया का दूसरा देश है। पारस्परिक सम्मान, समान व्यवहार और आपसी लाभ दोनों देशों के संबंधों की स्पष्ट विशेषताएं हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के विभिन्न स्तरों और क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग स्थिर रूप से आगे बढ़ा है और रणनीतिक साझेदारी की अंतर्निहित सामग्री लगातार समृद्ध होती जा रही है।

मैं चीन-बुल्गारिया संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और राष्ट्रपति योटोवा के साथ मिलकर प्रयास करने, दोनों देशों को अपने-अपने विकास व पुनरुद्धार के मार्ग पर हाथ में हाथ डालकर आगे बढ़ाने, अधिक सकारात्मक, व्यावहारिक और जीवंत द्विपक्षीय संबंधों का निर्माण करने तथा दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए तैयार हूं।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story