दिल्ली एम्स में प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 24 अगस्त अंतिम तिथि

दिल्ली एम्स में प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 24 अगस्त अंतिम तिथि
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

एम्स-दिल्ली की ओर से जारी रिक्तियों में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट - I के 1, जूनियर रिसर्च फेलो के 3 और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से तय अंतिम तिथि के शाम 10 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट - I पद के लिए एमबीबीएस/बीडीएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस/बीएएमएस या महामारी विज्ञान/सार्वजनिक स्वास्थ्य/सामुदायिक चिकित्सा में मास्टर डिग्री; जूनियर रिसर्च फेलो पद के लिए पब्लिक हेल्थ/लाइफ साइंसेज/क्लिनिकल रिसर्च/सोशल साइंसेज/एपिडेमियोलॉजी में मास्टर डिग्री; और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/जन स्वास्थ्य के संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट - I पद के लिए 40 वर्ष, जूनियर रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट - I के लिए 73,000 रुपए, जूनियर रिसर्च फेलो के लिए 48,000 रुपए और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए 37,000 रुपए प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story