ऐतिहासिक देविका नदी के कायाकल्प के लिए पैसे की घोषणा पर उधमपुर के लोगों ने डॉ. जितेंद्र सिंह का किया धन्यवाद
उधमपुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय परमाणु ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक देविका नदी परियोजना के रखरखाव के लिए 9 करोड़ रुपए और इसके कायाकल्प के लिए 4 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए उधरमपुर की रहने वाली निशा जब्बाल ने कहा, "देविका नदी की सफाई और गंदगी का लंबे समय से जो मसला चल रहा था, कल डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से इसको लेकर कुछ स्कीम लाई गई है। हम चाहते हैं कि इस पैसे को अच्छे से यूज किया जाए। जिससे कि देविका माता और वहां रहने वाले लोगों के लिए अच्छा वातावरण मिल सके। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।"
उधमपुर के रहने वाले एक शख्स ने कहा, "हम लोग डॉ. जितेंद्र सिंह के बेहद शुक्रगुजार हैं। संसदीय क्षेत्र में उनका काफी ज्यादा योगदान रहता है, उन्होंने 9 करोड़ रुपए सीवेज के मेंटनेंस के लिए दिया है और 4 करोड़ रुपए देविका नदी के लिए दिया। पानी बहने की शिकायतों से हम लोगों को राहत मिलेगी। लोगों से भी अपील है कि जब इस पैसे का यूज किया जाए तो लोग इसका अच्छे से ध्यान रखें, क्योंकि यह हमारे टैक्स का पैसा है।"
इंद्र बत्रा ने कहा, "देविका नदी के किनारे से हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सीवेज का प्रोजेक्ट अच्छे से पूरा कर लिया जाता है तो इससे उधमपुर की छवि अच्छी हो जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उधमपुर आते हैं, इसका भी असर उधमपुर शहर पर पड़ता है। मेरा मानना है कि सीवेज का समाधान हो जाए तो इससे हमारे उधमपुर की छवि सकारात्मक होगी। यह उधमपुर के लिए अच्छी सौगात होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Oct 2026 1:27 PM IST












