अखिलेश यादव के शासनकाल में गुंडे, अपराधी और माफिया प्रदेश चलाते थे केशव मौर्य
लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे 2016 और 2017 के वर्ष याद हैं। उस समय हमने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अराजक सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हमारी सरकार पहले ही बन चुकी थी।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में गुंडे, अपराधी और माफिया प्रदेश चलाने का काम करते थे। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था, प्रदेश का खजाना खाली कर दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ वर्ष से वे सत्ता से बाहर हैं। सत्ता पाने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तब इनको किसी की याद नहीं आई। उन्होंने सबके साथ छल किया, भेदभाव किया और सबका शोषण किया।
पत्रकारों से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि ये नौ वर्ष वास्तव में ऐतिहासिक रहे हैं, उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के नौ वर्ष, आस्था के नौ वर्ष, विकास के नौ वर्ष, गरीबों के कल्याण के नौ वर्ष, महिला सशक्तीकरण के नौ वर्ष और किसानों के उत्थान के नौ वर्ष। आज पूर्ण हुए ये नौ वर्ष उत्तर प्रदेश के भाग्य में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का प्रतीक हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर उत्तर प्रदेश के लोगों से विनम्र निवेदन करता हूं। हमने उत्तर प्रदेश को तूफानों और मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। हमने इसे उस स्थिति से बाहर निकाला है, जहां समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों ने इसे कूड़े के ढेर में बदल दिया था। कृपया मतदान करने जाते समय सोच-समझकर निर्णय लें। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को ध्यान रखना।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि गुंडागर्दी का राज्य बनाया था। जिन लोगों ऐसा किया था, उनको कभी भी सूबे की सत्ता में नहीं आने देंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 March 2026 1:47 PM IST












