बिरयानी प्रकरण में मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी को अबू आजमी ने गलत बताया
मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने इफ्तार पार्टी के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा गंगा नदी में बिरयानी के अवशेष पदार्थों को फेंके जाने पर अपनी बात रखी। साथ ही, उन्होंने इस मामले में मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी की भी निंदा की।
उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि उन युवकों ने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेकिन, कुछ लोग राजनीतिक दुराग्रह से ग्रसित होकर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि अब स्थिति ऐसी बन चुकी है कि इस देश में सहनशीलता पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। पूरा इकोसिस्टम एक ही समुदाय के पीछे पड़ चुका है। यह पूरा तंत्र चाहता है कि कैसे भी करके इस समुदाय को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी के दौरान सभी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर लोगों से मुखातिब होते हैं और लजीज व्यंजनों का सेवन करते हैं। कोई बाग-बगीचे में जाकर, तो कोई रेस्टोरेंट में जाकर, तो कोई दोस्तों के बीच में जाकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाता है। लेकिन, अफसोस की बात है कि कुछ अब इस पूरे मामले में भी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
साथ ही, जब उनसे सवाल किया गया कि मुस्लिम युवकों की ओर से गंगा नदी में बिरयानी के अवशेषों को फेंके जाने पर आपत्ति जताई जा रही है, तो इस पर अबू आजमी ने कहा कि गंगा नदी मुस्लिमों की भी है। आज की तारीख में गंगा नदी की स्थिति कैसी है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। मेरा सीधा-सा सवाल है कि जो लोग इस पूरे मामले को लेकर होहल्ला कर रहे हैं, क्या आज गंगा नदी साफ हो चुकी है?
सपा नेता ने कहा कि हमें यह बात समझनी होगी कि गंगा नदी सभी की है। जब मैं खुद बच्चा था, तो इलाहाबाद में रहते हुए मैं खुद गंगा नदी में जाकर स्नान करता था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 March 2026 4:12 PM IST












