अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा अवधेश प्रसाद

अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा अवधेश प्रसाद
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बसपा प्रमुख मायावती की रैली और अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

लखनऊ/अयोध्या, 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बसपा प्रमुख मायावती की रैली और अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कई मुद्दे पहले ही सुलझाए जा चुके हैं लेकिन भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन्हें बार-बार उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। सरकार अपनी नाकामियों और अधूरे वादों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए विवादित बयान और उकसावे वाली बातें कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के बढ़ते विश्वास से भाजपा परेशान है। अवधेश प्रसाद के मुताबिक, जनता का बीजेपी से मोहभंग हो रहा है, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय है।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बसपा प्रमुख मायावती की आगामी रैली को लेकर कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दलों को चुनाव की तैयारी करने और जनता के बीच जाने का अधिकार है। जनता ही अपने मत के जरिए फैसला करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मायावती या चंद्रशेखर की राजनीतिक गतिविधियों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि जनता सपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाजवादी पार्टी के साथ है।

अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टिप्पणी पर फखरुल हसन चांद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति मंदिर, मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे कब जाएगा, यह तय करने वाली भाजपा कौन होती है? उन्होंने भाजपा सरकार पर मंदिर के चंदे और चढ़ावे में चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म के अनुयायी नाराज हैं।

वहीं, सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता किताब पढ़े बिना ही उसकी आलोचना कर रहे हैं। राजपूत ने कहा कि पहले किताब पढ़नी चाहिए और उसके बाद ही उस पर टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर पढ़ने-लिखने की संस्कृति की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना जानकारी के आलोचना करना उचित नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story