अमेरिका मोंटाना गवर्नर मेंशन में पहली बार मनी दीपावली, बॉलीवुड के गानों पर झूमे लोग

अमेरिका मोंटाना गवर्नर मेंशन में पहली बार मनी दीपावली, बॉलीवुड के गानों पर झूमे लोग
अमेरिका के मोंटाना राज्य के गवर्नर मेंशन में पहली बार दिवाली का जश्न मनाया गया। विशेष आयोजन में राज्य के राजनीतिक नेतृत्व, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हिस्सा लिया।

हेलेना (मोंटाना), 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के मोंटाना राज्य के गवर्नर मेंशन में पहली बार दिवाली का जश्न मनाया गया। विशेष आयोजन में राज्य के राजनीतिक नेतृत्व, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हिस्सा लिया।

26 अक्टूबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम की झलकियां सिएटल स्थित महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाईं। इनमें पारंपरिक अंदाज में दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीजीआई सिएटल ने बताया, "भारत के सिएटल स्थित कॉन्सुलेट जनरल (सीजीआई सिएटल) ने मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल के साथ मिलकर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह की मेजबानी मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट और उनकी पत्नी एवं फर्स्ट लेडी सुसान जियानफोर्ट ने की।"

इस अवसर पर सीजीआई सिएटल के कौंसुल जनरल ने गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट का भारत के हालिया सफल दौरे पर चर्चा की। गवर्नर ने इस यात्रा के दौरान 36 सदस्यीय मोंटाना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। कौंसुल जनरल ने यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। उन्होंने अंधेरे से रोशनी की ओर ले जाने वाले पर्व की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में हेलिना की मेयर एमिली डीन भी मौजूद रहीं। आयोजकों ने गवर्नर, फर्स्ट लेडी और मेयर का भारतीय समुदाय तथा कॉन्सुलेट का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

दिवाली समारोह में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। इस दौरान भारत के पारंपरिक परिधान में सजे धजे स्थानीय लोगों ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने 'लंदन ठुमकदा' पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुतकर्ताओं ने कहा कि उनको भारतीय गाने पर डांस करके बहुत अच्छा लगा।

मोंटानावासियों की इस प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। लोगों को भारतीय व्यंजन भी परोसा गया।

स्थानीय लोगों हरेक पल का आनंद उठाते दिखे। उन्होंने कहा, ये न सिर्फ प्रकाश के उत्सव को मनाने का सुंदर मौका रहा बल्कि इसके जरिए हमने एक दूसरे की संस्कृति को समझने का भी प्रयास किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story