अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य करके दिखाया एकनाथ शिंदे

अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य करके दिखाया एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त करने का ऐतिहासिक कार्य करके दिखाया है।

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त करने का ऐतिहासिक कार्य करके दिखाया है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बस्तर को पूर्ण रूप से नक्सलमुक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य आपने करके दिखाया है। शहीदों के बलिदान को सार्थक करते हुए अब विकास की सुनहरी किरण बस्तर के हर कोने में फैल रही है। लाल आतंक का खात्मा करके अब तेज गति से सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन की योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ की जनता, खासकर बस्तर के आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी है। बस्तर अब विकास और समृद्धि का प्रतीक बनेगा। नक्सलमुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और अमित शाह की अटूट इच्छाशक्ति से साकार हुआ है। अमित शाह की निस्वार्थ सेवा के कारण पूरा देश इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है।

दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ईंधन बचत मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने निजी विमान के बजाय एयर इंडिया के यात्री विमान से दिल्ली जाने का फैसला किया। वह मंगलवार की शाम 4 बजे मुंबई से एयर इंडिया के यात्री विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मुंबई हवाई अड्डे पर शिंदे का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपे। शिंदे ने उन सभी से मुलाकात की, उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं और अपने विमान तक पहुंचे।

केंद्रीय शहरी विकास विभाग द्वारा दिल्ली में 'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0' की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। शिंदे इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। वह इस बैठक में भाग लेंगे। शिंदे, जो आमतौर पर निजी विमान से यात्रा करते हैं, ने इस बार एक आम नागरिक की तरह यात्री विमान से दिल्ली जाने का फैसला किया।

बता दें कि पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील को लेकर देशभर से समर्थन मिल रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने काफिले के आकार को छोटा किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 May 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story