आईपीएल 2026 सूर्यवंशी की तूफानी पारी, आरआर ने एलएसजी को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

आईपीएल 2026 सूर्यवंशी की तूफानी पारी, आरआर ने एलएसजी को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

जयुपर, 19 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

इस जीत के साथ आरआर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 13 में से 9 मुकाबले गंवा चुकी एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर थी। अगर रॉयल्स की टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो यह टीम प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लेगी।

मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। मिचेल मार्श ने जोस इंगलिस के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की।

इंगलिस 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मिशेल मार्श ने निकोलस पूरने के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जोड़े। पूरन 16 रन बनाकर आउट हुए, जहां से मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 64 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

मार्श सिर्फ 4 रन से अपना अर्धशतक चूक गए, जिन्होंने 57 गेंदों में 96 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। पंत 23 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से यश राज ने 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

'करो या मरो' के मुकाबले में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 39 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की। जायसवाल 23 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 105 रन जुटाते हुए टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचाया।

सूर्यवंशी 38 गेंदों में 10 छक्कों और 7 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। यहां से ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 38 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 53 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 May 2026 11:38 PM IST

Tags

Next Story