अमित शाह से मिले 'रामायण' के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर

अमित शाह से मिले रामायण के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है। इस बीच फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मेकर्स के आधिकारिक एक्स पेज 'द वर्ल्ड ऑफ रामायण' पर मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की। इनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म से जुड़े अन्य लोग अमित शाह के साथ बैठकर बात करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है। इस बीच फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मेकर्स के आधिकारिक एक्स पेज 'द वर्ल्ड ऑफ रामायण' पर मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की। इनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म से जुड़े अन्य लोग अमित शाह के साथ बैठकर बात करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म की टीम ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''रामायण की टीम को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर बहुत अच्छा लगा क्योंकि फिल्म को पूरे देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में बहुत प्यार मिल रहा है।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

'रामायण' को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। इनमें निर्देशक एसएस राजामौली का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- ''रामायण… फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके दृश्य देखने में अद्भुत हैं। राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से शांत लेकिन शानदार लगे हैं। रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी खूंखार है, वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं। प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स… मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया। नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को बधाई कि उन्होंने इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।''

अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ''जय श्री राम, आज दुनिया भर में रामायण प्रदर्शित हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले। जय श्री राम।''

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'रामायण' की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''फिल्म भारतीय कहानियों, संस्कृति और कल्पनाओं को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाएगी। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने पर्दे पर जादू बिखेरा है। नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, एआर रहमान और हंस जिमर का सम्मान।''

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने लिखा, ''यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा का स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास है। हमारी कहानियों, संस्कृति और गौरव को दुनिया तक पहुंचाने वाली इस कोशिश का सभी को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए। ''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story