अमृता विश्व विद्यापीठम में 20 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, केवल कुछ घंटे शेष

अमृता विश्व विद्यापीठम में 20 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, केवल कुछ घंटे शेष
शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, अमृता विश्व विद्यापीठम ने अमरावती कैंपस, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमरावती, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, अमृता विश्व विद्यापीठम ने अमरावती कैंपस, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर नियुक्त होने के एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अमृता विश्व विद्यापीठम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वर परी कर लें, नहीं तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल जाएगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस से संबंधित कोई भी डिग्री और कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इससे मिलते-जुलते किसी विषय में पीएचडी प्रतिष्ठित जर्नलों और सम्मेलनों में शोध-पत्रों के प्रकाशन के साथ ही शोध के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण और छात्र मार्गदर्शन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में मुख्य और विशिष्ट पाठ्यक्रम पढ़ाने की क्षमता, उत्कृष्ट संचार, पारस्परिक और संगठनात्मक कौशल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर नेटवर्क, सिस्टम या अन्य उभरते क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान निधि और सहयोगी परियोजनाओं अनुसंधान विशेषज्ञता हासिल करने की क्षमता होनी चाहिए।

वहीं, चयनित उम्मीदवार ग्रेजएट और पोस्ट-गेजुएट पाठ्यक्रमों में पढ़ाएंगे, उच्च-स्तरीय शोध करेंगे, छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे तथा विभागीय और विश्वविद्यालय की गतिविधियों में भाग लेंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अमृता विश्व विद्यापीठम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए दिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सोबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story