आंध्र प्रदेश पीएससी भर्ती 2026 163 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 6 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई

आंध्र प्रदेश पीएससी भर्ती 2026 163 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 6 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए ग्रुप-I सेवाओं में सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 163 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

अमरावती, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए ग्रुप-I सेवाओं में सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 163 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

आंध्र प्रदेश पीएससी की ओर से जारी 163 रिक्तियों में डिप्टी कलेक्टर, एपी सिविल सर्विस (एक्जीक्यूटिव ब्रांच) के 11; असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, एपी स्टेट टैक्स सर्विस के 14; डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिविल) कैटेगरी-II, एपी पुलिस सर्विस के 36; डीएसपी (कम्युनिकेशंस), एपी पुलिस सर्विस के 3; डिस्ट्रिक्ट एजुकेशनल ऑफिसर, एपी एजुकेशनल सर्विस के 14; रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, एपी ट्रांसपोर्ट सर्विस के 3; डिस्ट्रिक्ट ट्राइबल वेलफेयर ऑफिसर, एपी ट्राइबल वेलफेयर सर्विस का 1; डिप्टी रजिस्ट्रार, एपी कोऑपरेटिव सर्विस के 15; म्युनिसिपल कमिश्नर ग्रेड-II, एपी म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के 12; असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर/असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, एपी ट्रेजरी एंड अकाउंट्स सर्विस के 2; डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर, एपी एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज सर्विस के 3; असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, एपी स्टेट ऑडिट सर्विस के 14; और डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर, एपी पंचायत राज सर्विस के 35 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता; या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/रेडियो इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या इसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट (प्रारंभिक, वस्तुनिष्ठ प्रकार), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक प्रकार), इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 54,060 से 1,54,980 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Sept 2026 9:04 PM IST

Tags

Next Story