अंगद बेदी ने शेयर की सफारी ट्रिप की यादें, नेहा धूपिया के साथ जिम सेल्फी ने खींचा ध्यान
मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी और उनकी पत्नी व अभिनेत्री नेहा धूपिया साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बुधवार को अभिनेता अंगद बेदी ने पत्नी के साथ बिताए खास पलों की झलक शेयर की।
अभिनेता ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी सफारी ट्रिप और बर्थडे सेलिब्रेशन की यादें फैंस के साथ शेयर कीं। पहली तस्वीर में अंगद बेदी पगड़ी पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में वह अपनी पत्नी नेहा धूपिया के साथ जिम में सेल्फी लेते दिखे। इसके अलावा तस्वीरों में उनकी सफारी, कुछ अकेले पलों और परिवार के साथ बिताए पलों की झलक भी दिखी।
तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "यादें बनीं, तस्वीरें ली गईं... सफारी और बर्थडे के बीच दिल भर गया।" इस पोस्ट पर नेहा ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किया। अंगद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों, छुट्टियों और सेलिब्रेशन की झलक शेयर करते रहते हैं।
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की पहली मुलाकात तब हुई थी जब नेहा 20 साल की थीं। अंगद उन्हें लगभग 8 साल तक पसंद करते रहे और शादी के लिए प्रयास करते रहे। बाद में नेहा के गर्भवती होने के बाद दोनों ने अचानक शादी का फैसला किया और गुरुद्वारे में आनंद कारज संपन्न हुआ। एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि जब वह नेहा के माता-पिता से उनका हाथ मांगने गए थे, तो उनके ससुर ने शुरू में मना कर दिया था।
इस जोड़ी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी मेहर का जन्म शादी के कुछ महीनों बाद हुआ था और बाद में उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ। अंगद बेदी एक अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं। वह भारत के दिवंगत महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद ने 'पिंक', 'सूरमा' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Sept 2026 5:50 PM IST












