छिंदवाड़ा न्यूज: फर्जी सीपेट रिपोर्ट का मामला फिर पकड़ा तूल,

फर्जी सीपेट रिपोर्ट का मामला फिर पकड़ा तूल,
पुलिस खंगाल रही सबूत, इंदौर पहुंची टीम

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । पीएचई विभाग में पाइप सप्लाई व सीपेट रिपोर्ट में गड़बड़ी की शिकायत की जांच में सौंसर पुलिस फिर से एक्टिव नजर आई। दस्तावेजों को खंगालने के साथ एक टीम इंदौर भेजी गई है। सप्लाई किए गए पाइप व अन्य प्रोडक्ट से जुड़े कारोबारियों को पकडक़र उनसे पूछताछ कर सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार साल 2023-24 में पीएचई विभाग के ठेकेदार को सप्लाई किए गए पाइप व अन्य सामग्री व सीपेट रिपोर्ट के संबंध में गड़बड़ी की शिकायत सौंसर थाने में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने शिकयतकर्ता से मिले सबूतों के साथ पीएचई विभाग से भी रिपोर्ट मांगी थी। शासन द्वारा अधिकृत की गई थर्ड पार्टी की सीपेट रिपोर्ट में भिन्नता मिली थी। दो तरह की रिपोर्ट मिलने के बाद असली रिपोर्ट का सत्यापन कराया गया था। लंबे समय से लंबित इस मामले में फिर से टीम गठित कर इंदौर भेजा गया है। पाइप सहित अन्य सामग्री सप्लाई के कारोबारियों को पूछताछ के लिए छिंदवाड़ा लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विभाग ने दोबारा कराई पाइप की टेस्टिंग

भिंड, मुरैना में पाइप सप्लाई में गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद जिले के दोनों डिविजन में उपयोग किए गए पाइप की गुणवत्ता को दोबारा जांचने के लिए सेम्पल भेजे गए। कुछ सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस मामले में भी रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता का सत्यापन हो सकेगा।

कई ठेकेदार जांच के दायरे में

अनजान कंपनियों से पाइप खरीदने को लेकर ठेकेदार पैसे गंवा चुके हैं। कुछ ने बिना जांच के ही सीपेट रिपोर्ट के साथ पाइप खरीदे हैं। अब इनकी गुणवत्ता की जांच में कई ठेकेदार भी जांच के दायरे में है। जो कि चंद रुपए बचाने के चक्कर में फर्जी दस्तावेजों पर सामग्री खरीदकर उपयोग कर चुके हैं।

इनका कहना है

३-४ साल पुरानी शिकायत की जांच में एक टीम इंदौर भेजी गई है। पाइप सप्लाई व सीपेट रिपोर्ट से संबंधित शिकायत थी। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है, नया अपडेट होगा तो जरूर बताएंगे।

-प्रियंका पांडे, एसडीओपी सौंसर


Created On :   23 Sept 2026 6:26 PM IST

Tags

Next Story