छिंदवाड़ा न्यूज: पिता की हत्या का आरोपी बेटा ढाबे में खाना खाते धराया

पिता की हत्या का आरोपी बेटा ढाबे में खाना खाते धराया
पुलिस ने रीवा के लुहांगी स्थित ढाबे से दबोचा

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया.उमरेठ के हेटी में पिता की हत्या और छोटे भाई पर प्राणघातक हमले का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस टीम ने साइबर की मदद से आरोपी को रीवा के लुहांगी स्थित एक ढाबे से दबोचा है। कार से यूपी की ओर भाग रहा आरोपी खाना खाने ढाबे में रुका था, इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उमरेठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा ले आई है।

उमरेठ टीआई विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अरुण पवार अपने पिता की हत्या के बाद बाइक से चांदामेटा के ग्राम इकलहरा गया है। यहां से कार लेकर सिवनी से जबलपुर, रीवा होते हुए प्रयागराज जा रहा था। साइबर की मदद से पुलिस टीम आरोपी का पीछा कर रही थी। पुलिस टीम ने रीवा के लुहांगी स्थित एक ढाबे में खाना खाने रुके अरूण को दबोच लिया।

यह थी पूरी वारदात...

उमरेठ के ग्राम हेटी में 15-16 सितम्बर की दरमियानी रात रुपए न देने पर अरुण पवार ने अपने पिता 57 वर्षीय गणेश पवार की हत्या कर दी थी। बीच बचाव करने आए छोटे बेटा चंदू पवार पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। बताया जा रहा है िक ऑनलाइन गेम की लत के चलते अरुण पर उधारी थी। उधारी चुकाने आरोपी अपने पिता से रुपए की मांग कर रहा था। रुपए न देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम-

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सहा. निरीक्षक बलवंत सिंह तेकाम, एसआई देवेन्द्र मसखरे, चेतन मर्सकोले, हितेन्द्र युवने, ऋषभ रावत के अलावा साइबर से नितिन सिंह और आदित्य रघुवंशी शामिल है।


Created On :   20 Sept 2026 2:07 PM IST

Tags

Next Story