- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- जेल से बाहर आते ही दो बाइक चोरी की
Chhindwara news: जेल से बाहर आते ही दो बाइक चोरी की

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा
चोरी के मामले में दो माह जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटे आरोपी ने देहात थाना क्षेत्र में फिर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम िदया। चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक जब्त की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।
टीआई गोविंद राजपूत ने बताया कि पोआमा निवासी विशाल ठाकुर की बाइक अज्ञात चोरों चुरा ले गए थे। शिकायत की जांच कर रही पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कम दाम पर बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस आधार पर पुलिस ने मोहखेड़ के बीसापुरकला निवासी 28 वर्षीय गणेश पिता बाबूलाल कुमरे को पकड़ा था। पूछताछ में गणेश ने बाइक चोरी करना कबूल लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विशाल की बाइक समेत चोरी की दो बाइक जब्त की है। पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम होगी पुरस्कृत-
बाइक चोर को दबोचने वाली टीम को एसपी अजय पांडे द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। टीम में टीआई गोिवंद राजपूत, एएसआई संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ बघेल, सूरज चौहान, शेर सिंह, साइबर से नितिन और आदित्य शामिल है।
Created On :   15 Sept 2026 3:15 PM IST












