Chhindwara/Sounsar news: डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा/सौंसर

क्षेत्र में गुरुवार को खनिज विभाग ने डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। यह कार्रवाई नागपुर मार्ग पर औद्योगिक चौराहे से आगे की गई। निरीक्षण के दौरान डोलोमाइट का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर एमएच 40 बीई 7589 की जांच की गई। सहायक खनिज अधिकारी महेश नगपुरे ने जांच में परिवहन अवैध पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर डोलोमाइट समेत लोधीखेड़ा थाना के अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   18 Sept 2026 1:53 PM IST

Tags

Next Story