छिंदवाड़ा न्यूज: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुसी, कार सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुसी, कार सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार बाल-बाल बचा
परासिया बीएमएस ऑफिस के सामने शुक्रवार सुबह की घटना

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। परासिया बीएमएस ऑफिस के सामने शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि मकान की दीवार ढह गई, कार के दोनों एयर बैग खुल गए। कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि स्कूली बच्चों सहित ४ लोगों को चोट आई है। इधर क्षतिग्रस्त मकान में रहने वाले ५ सदस्यीय परिवार बाल-बाल बचा।

जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह ६.४५ बजे करीब इकलहरा से छिंदवाड़ा की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार बीएमएस ऑफिस के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर रितेश श्रीवास्तव के मकान में जा घुसी। कार में २ स्कूली बच्चों सहित ५ लोग सवार थे। इस हादसे में ड्राइवर के पास बैठे बुजुर्ग हबीब खान (६५) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सहित चार लोगों को मामूली चोट आई है। हादसा इतना भयावह था कि कार पहले एक बड़े पत्थर से टकराई, फिर घर की दीवार तोडक़र विपरीत दिशा में घूम गई। घर में मौजूद परिवार सहम गया। मौके पर जमा भीड़ ने घायलों को कार से बाहर निकाला। एक युवक की हालत गंभीर होने से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

गमी से लौट रहे परिवार को दी थी लिफ्ट

मृतक हबीब खान बिछुआ के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी शाहिदा के साथ इकलहरा में गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार चालक अजहर अपने बच्चों को स्कूल छोडऩे छिंदवाड़ा आ रहे थे, तभी उन्होंने इस बुजुर्ग दंपति को लिफ्ट दी थी। परासिया मोड़ पर स्ट्रीट डॉग के कारण कार अनियंत्रित हुई, बहते हुए पानी से टायर फिसला, कार पत्थर से टकराकर घर में जा घुसी थी।

पीडि़त परिवारों ने बे्रकर बनाने सौंपा ज्ञापन

इस हादसे में क्षतिग्रस्त मकान में रहने वाले परिवार सहित आसपास के लोगों ने बताया कि नाली नहीं बनने से घरों का गंदा पानी सडक़ पर बहता है। ब्रेकर नहीं बनने से वाहनों की रफ्तार कम नहीं होती। ऐसे में हादसे लगातार हो रहे हैं। इस गोलाई पर ब्रेकर बनाने व पक्की नाली के निर्माण की मांग की गई है, ताकि हादसों को रोका जा सके।


Created On :   18 Sept 2026 8:41 PM IST

Tags

Next Story