छिंदवाड़ा न्यूज: प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दी थी जान,

प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दी थी जान,
आरक्षक पति और सास गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा

पांढुर्ना जिले में पदस्थ आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी की पत्नी ने प्रीति रघुवंशी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पुलिसकर्मी पति आैर सास के अलावा दो ननद के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। अपराध दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीती 9 फरवरी 2026 को प्रीति रघुवंशी ने फांसी लगाकर जान दी थी। मृतका ने पति व ससुराल पक्ष द्वारा दी गई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की व्यथा सुसाइड नोट में लिखकर गई थी। इसके अलावा मायके पक्ष ने भी बेटी की मौत के लिए पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इस आधार पर पुलिस ने पुलिसकर्मी पति चंद्रकिशोर रघुवंशी, सास व ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 108, 3(5) के तहत मामला कायम किया था। इस मामले में दोनोंे ननद पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है, जो अभी जमानत पर है। पुलिस ने फरार चल रहे चंद्रकिशोर रघुवंशी, प्रेमवती रघुवंशी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Created On :   21 Sept 2026 5:59 PM IST

Tags

Next Story