- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- शिकारपुर के 250 किसानों की फसल...
छिंदवाड़ा न्यूज: शिकारपुर के 250 किसानों की फसल बर्बाद, मांगा मुआवजा

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा| साहब... पिछले दिनों आए आंधी-तूफान से गांव के तकरीबन 250 किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। फसल को 70 से 80 फीसदी तक का नुकसान हुआ है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसानी के चलते परिवार के आर्थिक हालात बिगड़ है। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। ये शिकायत लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में शिकारपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे। किसानों का कहना था कि फसल से हुई नुकसानी से किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
इसी तरह छिंदवाड़ा आरटीओ अनुराग शुक्ला के खिलाफ जनसुनवाई में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता संतोष नामदेव ने बताया कि गोरपानी से हर्रई रूट के परमिट के लिए मेरे द्वारा आवेदन दिया गया था, लेकिन आरटीओ द्वारा लगातार कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने में आनाकानी की जा रही है। दुर्भावनावश आरटीओ द्वारा आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में 142 आवेदन कलेक्टर हरेंद्र नारायन के समक्ष आए।
Created On :   23 Sept 2026 6:33 PM IST












