अपने किरदार से दर्शकों को गुदगुदाने वाले एक्टर राजपाल यादव का ये सच आपको पता है?
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब बेहतरीन कॉमेडियन की बात होती है तो राजपाल यादव का नाम भी उस लिस्ट में शामिल होता है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'भूत-बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह सेना में रहकर जवानों की वर्दी से लेकर पैराशूट सिलने का काम भी कर चुके हैं।
राजपाल यादव ने अपने शुरुआती करियर में नौसेना में शामिल होना चाहा, लेकिन छोटी हाइट ने सारा खेल बिगाड़ दिया। 10वीं कक्षा पास करने के बाद अभिनेता ने आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहांपुर में अपरेंटिस की जरूरत का विज्ञापन पढ़ा और उन्होंने ज्यादा गंभीर हुए बिना फॉर्म भर दिया। राजपाल यादव ने खुलासा किया कि उन्होंने 4 हजार बच्चों के बीच बैठकर पेपर दिया और पास भी हुआ। मुझे नहीं पता था कि मैं इस तरह भारतीय सेना में अपना योगदान देने वाला हूं।
अपने हालिया व्लॉग में राजपाल यादव ने खुलासा किया कि मैंने भले ही सेना में सीधे तौर पर भागीदारी नहीं निभाई, लेकिन मुझे सेना के टेलर के रूप में पहचान मिली। मैंने भले ही मैदान में बंदूक उठाकर देश की रक्षा की नहीं, लेकिन देश की रक्षा में तैनात सैनिकों तक वर्दी पहुंचाने का काम किया। हाल ही में अभिनेता को सेना की तरफ से सम्मानित किया गया।
राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत-बंगला' के लिए छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है और अक्षय कुमार के साथ उनके धमाकेदार कॉमेडी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। 'भूत-बंगला' के अलावा राजपाल, अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में भी दिखने वाले हैं, जो एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है। फिल्म में कई बड़े चेहरों को कास्ट किया गया है और फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 April 2026 2:26 PM IST












