एपीएसएसबी भर्ती 2026 कांस्टेबल समेत 984 पदों पर वैकेंसी, 23 मार्च से आवेदन शुरू

एपीएसएसबी भर्ती 2026 कांस्टेबल समेत 984 पदों पर वैकेंसी, 23 मार्च से आवेदन शुरू
अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में कुल 984 ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए वर्दीधारी सेवा संयुक्त परीक्षा 2026 के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

इटानगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में कुल 984 ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए वर्दीधारी सेवा संयुक्त परीक्षा 2026 के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एपीएसएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एपीएसएसबी ने ग्रुप-सी के जिन 984 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, उनमें कांस्टेबल बैंड (आईआरबीएन) के 44, कांस्टेबल बगलर (आईआरबीएन) के 02, कांस्टेबल आईआरबीएन के 236, कांस्टेबल सिविल पुलिस (महिला) के 170, कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष) के 216, फायरमैन के 73 और एसटीपीएफ के अंतर्गत विशेष टाइगर गार्ड के 243 पद शामिल हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10/मैट्रिक या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, कांस्टेबल बैंड (आईआरबीएन) पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ उसके पास बैंड बजाने का ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ कांस्टेबल बिगुलर (आईआरबीएन) पद के लिए आवेदन करने वाला 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ उसके पास बिगुल बजाने का ज्ञान होना चाहिए।

उम्मीदवारों के पद अनुसार न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 से 32 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 10 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 200 रुपए और एपीएसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर वर्ग अनुसार तय आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

बता दें कि लिखित परीक्षा 10 मई को और पीईटी, पीएसटी व ट्रेड टेस्ट 25 मई को आयोजित होने की संभावना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 10:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story