हड़कंप: खापरखेड़ा-पारस और चंद्रपुर पावर प्लांट को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला, कोराडी पावर प्लांट में भी किया सर्च

खापरखेड़ा-पारस और चंद्रपुर पावर प्लांट को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला, कोराडी पावर प्लांट में भी किया सर्च
  • जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
  • कोराडी पावर प्लांट अलर्ट मोड पर
  • जांच में कुछ नहीं मिला, कोराडी पावर प्लांट में भी सर्च किया गया

Nagpur News. शहर में खापरखेडा और कोराडी थर्मल पावर प्लांट के अलावा पारस और चंद्रपुर के पावर प्लांट को बम से उडाने की धमकी मिलने से हडकंप मच गया है। खापरखेड़ा विद्युत उत्पादन केंद्र को अज्ञात ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, हालांकि जांच में किसी भी प्रकार का संदिग्ध या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इसी तरह मंगलवार की रात में कोराडी पावर प्लांट के बारे में धमकी भरा ईमेल मिलने से वहां पर भी सर्च अभियान शुरू किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के सुरक्षा विभाग को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें ड्रोन के जरिए सायनाइड व नर्व गैस से भरे बम प्लांट परिसर में रखे जाने का दावा किया गया था। यह जानकारी मिलते ही मुख्य अभियंता ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर खापरखेड़ा पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार टीमें गठित कर पावर प्लांट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), सुरक्षा कर्मी तथा क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यू आरटी) की मदद से पूरे परिसर की जांच की गई।

जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में ई-मेल में बताए अनुसार किसी भी प्रकार का बम या खतरनाक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर खापरखेड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत अदखलपात्र मामला दर्ज किया है।

अन्य पावर प्लांट को भी मिला ई-मेल

सूत्रों के अनुसार, इसी प्रकार के ई-मेल पारस और चंद्रपुर विद्युत केंद्र को भी प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला शरारती या भ्रामक संदेश भेजने का प्रतीत हो रहा है।

कोराडी पावर प्लांट अलर्ट मोड पर

इस बीच देर रात को कोराडी विद्युत उत्पादन केंद्र को भी इसी तरह का ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे एक बार फिर खलबली मच गई है। कोराडी पावर प्लांट को अलर्ट पर रखा गया है और वहां भी सर्च ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इन ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और यह जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन और क्या उद्देश्य है।

Created On :   17 March 2026 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story