बॉलीवुड: अर्जुन कपूर ने 20 सेकंड में दिखाई 2024 के सफर की झलक

अर्जुन कपूर ने 20 सेकंड में दिखाई 2024 के सफर की झलक
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 के सफर को कैद किया।

मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 के सफर को कैद किया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, "मेरा 2024, 20 सेकंड में खत्म हो गया! हैप्पी न्यू ईयर 2025।"

वीडियो में कपूर के साल के अहम पलों की दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह की उपलब्धियों को शामिल किया। वीडियो में फिल्म की शूटिंग से लेकर दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने तक की झलक दिखी। पूरे साल की घटना को उन्होंने 20 सेकंड में समाहित कर दिया।

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करते रहते हैं और इसी के जरिए प्रशंसकों से कनेक्ट रहते हैं। हालिया एक पोस्ट में अभिनेता अपनी बहन अंशुला कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए थे। अंशुला के 34वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले नोट के साथ प्यार लुटाया। तस्वीर में अंशुला, अर्जुन के साथ उनकी दिवंगत मां मोना शौरी भी साथ नजर आईं।

अर्जुन कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "एक ऐसे शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीते समय (सचमुच) मुझ पर नजर रखती है और उसकी नजर अगले गिलास पर रहती है! हमेशा तुम्हारे आस-पास रहना अच्छा लगता है, भले ही अब आप एक जेट-सेटर, ग्लोब-ट्रॉटर और एक कामकाजी वंडर वुमन हैं! हमेशा खुश रहो और हमेशा सही काम करो (यानी, अपनी छुट्टियों पर मेरे लिए खरीदारी करो)! ढेरों प्यार अंशुला कपूर।”

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता दीपावली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में अर्जुन कपूर खलनायक (विलेन रावण) की भूमिका में नजर आए थे।

‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत अन्य सितारे अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आए थे। अर्जुन कपूर के पास अभी कई फिल्में हैं, जिनकी अभी घोषणा नहीं हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Dec 2024 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story