हृदय की मांसपेशियों को मजबूती देता है अर्जुन की छाल का रस, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

हृदय की मांसपेशियों को मजबूती देता है अर्जुन की छाल का रस, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
सर्दियों में सांस से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन, इन समस्याओं का समाधान केवल एलोपैथ के पास नहीं है। आयुर्वेद में कई सालों से इस्तेमाल हो रही अर्जुन की छाल आज भी दिल और सांस के मरीजों के लिए बेहद भरोसेमंद दवा मानी जाती है।

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में सांस से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन, इन समस्याओं का समाधान केवल एलोपैथ के पास नहीं है। आयुर्वेद में कई सालों से इस्तेमाल हो रही अर्जुन की छाल आज भी दिल और सांस के मरीजों के लिए बेहद भरोसेमंद दवा मानी जाती है।

अर्जुन की छाल का रस न केवल हृदय की मांसपेशियों को मजबूती देता है बल्कि सांस संबंधित समस्याओं में राहत भी देता है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय अर्जुन की छाल का नियमित सेवन करने की सलाह देता है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, खून को पतला करता है और हार्ट अटैक का खतरा कम करता है। यही नहीं, अस्थमा और सांस की तकलीफ में भी यह बेहद फायदेमंद है।

अर्जुन की छाल में टर्मिनैलिक एसिड, फ्लेवोनॉइड्स और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल की धड़कन को नियमित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

प्रकृति के इस वरदान के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूती देता है और हार्ट फेल्योर के खतरे को कम करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

यह खून को पतला करके ब्लड क्लॉट बनने से रोकता है। अस्थमा, खांसी और सांस फूलने में भी राहत देता है। सांस के साथ ही पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी यह कारगर है। कब्ज, अपच, गैस को दूर करने में भी लाभकारी है। साथ ही यह त्वचा की चमक बढ़ाने और घाव जल्दी भरने में भी मदद करता है।

अर्जुन की छाल के रस का सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले सेवन लाभकारी होता है। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद स्वाद के लिए थोड़ा शहद या गुड़ मिला सकते हैं।

अर्जुन की छाल का काढ़ा रोजाना लेना सुरक्षित है। आयुर्वेदाचार्य इसे प्रकृति का वरदान बताते हैं, जो स्वस्थ रखता है।

हालांकि, कुछ मामलों में सावधानी बरतनी जरूरी है। प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Nov 2025 10:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story