एशिया कप राइजिंग स्टार्स हरप्रीत भाटिया का शतक, यूएई ने भारत-ए को दिया 250 रन का टारगेट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स हरप्रीत भाटिया का शतक, यूएई ने भारत-ए को दिया 250 रन का टारगेट
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बुधवार को यूएई ने भारत-ए के खिलाफ जीत के लिए 250 रन का टारगेट रखा है। यूएई को इस चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में हरप्रीत सिंह भाटिया का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 144 गेंदों में 130 रन की पारी खेली।

दोहा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बुधवार को यूएई ने भारत-ए के खिलाफ जीत के लिए 250 रन का टारगेट रखा है। यूएई को इस चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में हरप्रीत सिंह भाटिया का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 144 गेंदों में 130 रन की पारी खेली।

यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम को महज 2 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा (2) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हरप्रीत, सलामी बल्लेबाज अंश टंडन (8) के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 रन जुटा सके।

यूएई को महज 20 के स्कोर तक दो झटके लग गए थे, जिसके बाद हरप्रीत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचा दिया। शाहदाद 46 गेंदों में 2 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हरप्रीत ने एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया।

टीम ने 151 के स्कोर पर डिसूजा (25) का विकेट गंवाया। इसके बाद 154 के स्कोर तक आफताब आलम (2) भी पवेलियन लौट गए। इस टीम ने 154 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हरप्रीत ने कप्तान बेसिल हमीद के साथ छठे विकेट के लिए 63 गेंदों में 66 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा करवाया। हरप्रीत 144 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 130 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेसिल हमीद 36 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय खेमे से अरशद ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट हाथ लगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story