एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर-15 में भारत की बेटियों ने दिखाया दमखम, फाइनल में पहुंचीं 9 मुक्केबाज
ताशकंद, 9 मई (आईएएनएस)। एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में शनिवार को भारत की अंडर-15 लड़कियों ने दमदार प्रदर्शन किया। ताशकंद में आयोजित प्रतियोगिता में 9 भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बना ली। भारतीय अंडर-15 लड़कियों की टीम अब इस मजबूत प्रदर्शन को फाइनल में गोल्ड मेडल में बदलने की कोशिश करेगी।
30-33 किलोग्राम वर्ग में, अक्षिता ने कजाकिस्तान की अयाजान मारत के खिलाफ दूसरे राउंड में आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। वहीं, 35 किलोग्राम वर्ग में जिया ने कड़ा मुकाबला लड़ा, लेकिन किर्गिस्तान की मलिका मोल्डोगाजिएवा के खिलाफ 'स्प्लिट डिसीजन' से 1:4 से हार गईं।
अंजी (37 किलोग्राम) ने उज्बेकिस्तान की सरविनोज रिस्कुलोवा पर 5:0 की जीत दर्ज की, जबकि सोनिया (40 किलोग्राम) ने कजाकिस्तान की डायना मेंडिगारायेवा को 5:0 से हराया।
43 किलोग्राम वर्ग में, तन्वी ने कजाकिस्तान की सेजिम नुरलुबेक के खिलाफ दूसरे राउंड में आरएससी के जरिए जीत सुनश्चित की। इसके बाद हंसिका अत्री (46 किलोग्राम) ने भी कोरिया की युहुई चेओन के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी के जरिए शानदार जीत दर्ज की।
49 किलोग्राम वर्ग में, खुशी राणा को उज्बेकिस्तान की जेबिनिसो अब्दुल्लायेवा के हाथों 0:5 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कनिष्का (52 किलोग्राम) भी कजाकिस्तान की समल तोलेपबर्गेन के खिलाफ 0:5 से हार गईं।
58 किलोग्राम वर्ग में सुनाइना ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की अर्दक अब्दिखान के खिलाफ पहले राउंड में ही आरएससी के जरिए जीत हासिल कर ली। वहीं, 61 किलोग्राम वर्ग में, भूमिका ने चीनी ताइपे की चियाओ-यिंग चांग के खिलाफ दूसरे राउंड में आरएससी के जरिए जीत हासिल की।
64 किलोग्राम वर्ग में तन्वी ने कजाकिस्तान की यास्मीन जूतखानोवा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 4:1 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई। आश्वी (67 किलोग्राम) दूसरे राउंड में कजाकिस्तान की नुरगुल साखी से आरएससी के जरिए हार गईं। 70+ किलोग्राम वर्ग में मानवी को उज्बेकिस्तान की जाहरो दानियोरोवा से 0:5 से हार का सामना करना पड़ा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 May 2026 10:15 PM IST












