एशियन कप क्वालीफायर हांगकांग के खिलाफ 23-सदस्यीय सीनियर पुरुष टीम घोषित

एशियन कप क्वालीफायर हांगकांग के खिलाफ 23-सदस्यीय सीनियर पुरुष टीम घोषित
भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के हेड कोच खालिद जमील ने मंगलवार को एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर के फाइनल राउंड के आखिरी मैच के लिए 23-सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह मैच 31 मार्च को हांगकांग, चीन के खिलाफ कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम मंगलवार को कोच्चि में अपना कैंप शुरू करेगी, जहां 20 खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य एकत्रित हुए हैं।

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के हेड कोच खालिद जमील ने मंगलवार को एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर के फाइनल राउंड के आखिरी मैच के लिए 23-सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह मैच 31 मार्च को हांगकांग, चीन के खिलाफ कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम मंगलवार को कोच्चि में अपना कैंप शुरू करेगी, जहां 20 खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य एकत्रित हुए हैं।

सोमवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अपना आखिरी इंडियन सुपर लीग 2025-26 मैच खेलने वाले डिफेंडर अनवर अली, मिडफील्डर जैक्सन सिंह थौनाओजम और फॉरवर्ड एडमंड लालरिंदिका मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।

चूंकि, भारत पहले ही एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन यह मैच भविष्य की तैयारियों के तौर पर काम करेगा।

एएफसी एशियन कप 2027, एएफसी एशियन कप का 19वां संस्करण होगा। यह चार साल में एक बार होने वाला अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) करता है। 2019 में विस्तार के बाद, इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट सऊदी अरब में अगले साल 7 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

भारत के हेड कोच खालिद जमील ने कहा, "यह हमारे लिए भविष्य की टीम बनाने का एक अच्छा मौका है। हमारे पास कई होनहार खिलाड़ी आ रहे हैं, जो अभी अंडर-20 और अंडर-23 राष्ट्रीय टीमों के साथ हैं। वे मालदीव में सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप और अरुणाचल प्रदेश में अंडर-23 ट्राई-नेशन टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। हमारे सहायक कोच महेश खुद अंडर-20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिससे हमें उन्हें उस सिस्टम से परिचित कराने में मदद मिलेगी जो हमने यहां सीनियर टीम के लिए बनाया है।"

क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ।

डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजोय वर्गीस, निखिल पुजारी, राहुल भेके, रोशन सिंह नौरेम, संदेश झिंगन।

मिडफील्डर: आशिक कुरुनियन, दानिश फारूक भट, जेकसन सिंह थौनाओजम, लालेंगमाविया राल्टे, सहल अब्दुल समद।

फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, फारुख चौधरी, लालियानजुआला चांग्ते, लिस्टन कोलाको, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story