एशियन गेम्स भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया, दिलप्रीत सिंह ने किए 4 गोल
नागोया, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को पूल ए के अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने खिताब के बचाव अभियान की जोरदार शुरुआत की।
भारतीय टीम की तरफ से 8 खिलाड़ियों ने गोल किया। सर्वाधिक 4 गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। भारत ने तेज शुरुआत की, शिलानंद लाकड़ा ने छठे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के सेव किए गए ड्रैग-फ्लिक पर रिबाउंड को गोल में बदला। अभिषेक ने 12वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने ब्रेक तक मोमेंटम बनाए रखा और पहले क्वार्टर को 2-0 की बढ़त के साथ खत्म किया।
दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 18वें और 19वें में मिनट में गोल करते हुए अपना खाता खोला। राजिंदर सिंह ने भी 19वें और मंदीप सिंह ने 21वें मिनट में गोल दागा।
हरमनप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक किया, हालांकि इससे पहले फजर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर एक पेनल्टी स्ट्रोक बचाया था। भारत ने हाफ-टाइम ब्रेक में 7-0 की बढ़त बना ली थी।
इंडोनेशिया ने मैच का अपना पहला गोल तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही किया जब कप्तान औलिया अल अर्द ने 33वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे वीडियो रेफरल से इंडोनेशिया के पक्ष में फैसला आने के बाद स्कोर 7-1 हो गया।
भारत ने इस झटके का तुरंत जवाब दिया, शिलानंद लाकड़ा ने मैच का अपना दूसरा गोल (35वें मिनट) किया और दिलप्रीत सिंह ने अपनी हैट्रिक (37वें मिनट) पूरी की। इसके बाद सुखजीत सिंह ने 38वें मिनट में गोल करके तीसरे क्वार्टर के आखिर तक भारत की बढ़त 10-1 तक कर दिया।
भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी लगातार अटैकिंग खेल जारी रखा। जुगराज सिंह ने 47वें मिनट में भारत के दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद सुखजीत सिंह ने मैच का अपना दूसरा गोल 48वें मिनट में किया।
दिलप्रीत सिंह ने 49वें मिनट में अभिषेक के शुरुआती टच के बाद गोल करके अपने चार गोल पूरे किए। दिलप्रीत के गोल के बाद स्कोर 13-1 हो गया। अंत में भारत ने इसी स्कोर से मैच अपने नाम किया।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Sept 2026 3:19 PM IST












