- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 कारों की...
सतना न्यूज: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 कारों की सीधी भिड़ंत
डिजिटल डेस्क सतना। नागौद थाना अंतर्गत बरेठिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें किसी को गंभीर चोट तो नहीं, मगर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को तकरीबन 5 बजे पन्ना की तरफ से आ रही लाल रंग की कार का एक टायर सडक़ के गड्ढे में फंसने से चालक का स्टेयरिंग पर नियंत्रण छूट गया, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की कार से टकराते हुए सडक़ से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों गाडिय़ों के चालक और उनमें सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि हादसे के चलते कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति जरूर निर्मित हो गई थी।
Created On :   20 Sept 2026 2:59 PM IST
Next Story












