- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- तालाब में डूबने से युवक की मौत
सतना न्यूज: तालाब में डूबने से युवक की मौत
डिजिटल डेस्क सतना। ताला थाना अंतर्गत झिन्ना गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजपत दाहिया 21 वर्ष, अपने घर से शनिवार की सुबह तकरीबन 7 बजे नित्यक्रिया के लिए तालाब की तरफ गया था, जहां हाथ धोने के लिए जैसे ही वह किनारे पर पहुंचा, तभी मिर्गी का दौरा पडऩे से चक्कर खाकर गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। यह देखकर ग्रामीणों ने फौरन डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचित किया तो मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा, अपनी टीम के साथ आनन-फानन मौके पर पहुंचकर गोताखोरों का इंतजार करने के बजाय वर्दी उतारी और रेस्क्यू के लिए तालाब में कूद गए। थोड़ी जद्दोजहद के बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाल लिया, मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ऐसे में शव को अमरपाटन भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजन को सौंप दिया गया।
Created On :   20 Sept 2026 2:48 PM IST












