Satna news: जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत: परिजनों का आरोप इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी

जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत: परिजनों का आरोप इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी

डिजिटल न्यूज़ सतना

जिला अस्पताल में बीती रात जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है। मौत की वजह जानने के लिए महिला का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दीपांजलि साकेत पति शिवा उम्र 20 साल, निवासी भदनपुर जिला मैहर को 16 सितंबर की रात सिविल अस्पताल मैहर से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 18-19 तारीख की रात 11 बजकर 20 मिनट में दीपांजलि ने हाई डिपेंडेंसी यूनिट में मृत शिशु को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव के बाद से ही अचानक उसका ब्लड प्रेशर लो होने लगा, सांस लेने में अचानक तकलीफ होने लगी। साढ़े 11 बजे दीपांजलि की मौत हो गई। दीपांजलि का ये पहला प्रसव था।

Created On :   19 Sept 2026 3:17 PM IST

Tags

Next Story