सतना न्यूज: 4.27 लाख की शराब और कार समेत युवक बंदी

4.27 लाख की शराब और कार समेत युवक बंदी
आबकारी अमले ने की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क सतना। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जिले में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी अमले ने कार के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप ले जा रहे एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त एसके उरांव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर सतना सर्किल क्रमांक 2 के प्रभारी निलेश गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में बचवई के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक एमपी 17 सीडी 0612 को रोक लिया, जिसकी तलाशी लेने पर 350 पाव (63 लीटर) अवैध शराब हाथ लगी। जब्त मदिरा और कार की कुल कीमत 4 लाख 27 हजार 750 रुपए निकाली गई। तब मौके से आरोपी दीपेन्द्र पुत्र हीरालाल जायसवाल 28 वर्ष, निवासी सोहौला, थाना सिविल लाइन, को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कायमी की गई। पूछताछ के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


Created On :   18 Sept 2026 3:42 PM IST

Tags

Next Story