Satna news: मोटरपंप चोरी का खुलासा 4 बंदी

मोटरपंप चोरी का खुलासा 4 बंदी
60 हजार का सामान बरामद

डिजिटल न्यूज़ सतना

सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर पंप चोरी की वारदात का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंटोला निवासी महेश प्रसाद यादव 67 वर्ष के खेत पर लगा 5 हॉर्स पावर का मोटर पंप बीते 14 अगस्त को केबल समेत अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया था, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगभग एक महीने की खोजबीन के बाद मुखबिर से मिले सुराग पर हरिओम पुत्र प्यारेलाल रावत 29 वर्ष, निवासी अहरी टोला, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने छोटे भाई शिवम रावत 21 वर्ष, राम लखन पुत्र सुदामा कोल 19 वर्ष और शिवम पुत्र बाबूलाल प्रजापति 19 वर्ष, निवासी पिथौराबाद, थाना नागौद, के साथ मिलकर मोटर पंप चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। उसके बयान पर तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करते हुए 60 हजार कीमत का मोटर और केबल बरामद किया गया।

Created On :   17 Sept 2026 12:58 PM IST

Tags

Next Story