Satna news: महिला का पर्स छीनकर भागे बाइक सवारों को पब्लिक ने पकड़ा

महिला का पर्स छीनकर भागे बाइक सवारों को पब्लिक ने पकड़ा
मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, दूसरा निकला नाबालिग

डिजिटल न्यूज़ सतना

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर भागे 2 आरोपियों को पब्लिक ने खदेडक़र पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को एक महिला बाजार की तरफ से पैदल घर लौट रही थी, तभी प्रेमनगर पावर हाउस के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और भाग निकले। यह वारदात होते ही महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर दोनों को रोक लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी की पहचान अंकित वर्मा पुत्र संतोष चौधरी 24 वर्ष, निवासी टिकुरिया टोला, थाना कोलगवां, के रूप में की गई, जबकि उसका साथी नाबालिग निकला। इस मामले में महिला की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध करने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपी अंकित को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   15 Sept 2026 1:48 PM IST

Tags

Next Story