- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कुएं और तालाब में डूबने से 2 की मौत
सतना न्यूज: कुएं और तालाब में डूबने से 2 की मौत

डिजिटल डेस्क सतना। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुएं और तालाब में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
केस-1
उचेहरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामप्रकाश पुत्र राम सजीवन कुशवाहा 56 वर्ष, निवासी लालपुर, बीते दिन अपनी बहन की ससुराल कंचनपुर गए थे, मगर रात में खाना खाकर टहलने के लिए निकले और रहस्यमय ढंग से लापता हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, मगर कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह संदेह के आधार पर घर के पास बने कुएं में तलाश की गई तो रामप्रकाश की लाश बरामद हो गई। यह घटना सामने आते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
केस-2
रामपुर बाघेलान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाल्मीक पुत्र नाहर वसदेवा 56 वर्ष, निवासी केमार, रविवार की रात को खाना खाने के बाद घर से निकल गए और वापस नहीं आए। तब परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। सोमवार को खोजबीन के दौरान तालाब की मेड़ पर बाल्मीक की चप्पलें पड़ी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित कर पानी में सर्चिंग शुरू की गई। अंतत: दोपहर करीब 2 बजे अधेड़ की लाश बरामद कर ली गई। इस मामले में भी पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
Created On :   15 Sept 2026 3:35 PM IST












