Satna news: रंगदारी मांगने और कार में तोडफ़ोड़ करने का आरोपी बंदी

रंगदारी मांगने और कार में तोडफ़ोड़ करने का आरोपी बंदी

डिजिटल न्यूज़ सतना

कोलगवां पुलिस ने रास्ता रोककर रंगदारी मांगने और कार में तोडफ़ोड़ एवं मारपीट पर अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर की रात को विनय प्रताप सिंह पुत्र श्रवण सिंह 23 वर्ष, निवासी बिरहुली, अपने दोस्त अरुणेन्द्र सिंह और प्रग्नेन्द्र सिंह के साथ कार क्रमांक एमपी 19 जेडबी 1772 से मैहर की तरफ जा रहे थे। तकरीबन साढ़े 9 बजे सिंधी कैंप के पास दो बाइकों पर आगे जा रहे आधा दर्जन युवकों ने रास्ता रोक लिया और हॉर्न बजाने की बात पर विवाद करते हुए रंगदारी मांगने लगे, मगर जब कार सवारों ने इंकार किया तो गाली-गलौज और मारपीट कर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने कायमी कर सोमवार दोपहर को एक आरोपी प्रांशू पुत्र रोशन लाल बाल्मीक 18 वर्ष, निवासी कृष्णनगर को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश किया गया है।

Created On :   15 Sept 2026 12:45 PM IST

Tags

Next Story