Satna news: संघ कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी

संघ कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी
एलईडी लाइट, गैस सिलेंडर और बर्तन समेत हजारों का सामान किया पार

डिजिटल न्यूज़ सतना

उचेहरा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने बर्तन, एलपीजी सिलेंडर समेत काफी सामान पार कर दिया, यह शिकायत मिलने पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात को अज्ञात बदमाशों ने वार्ड क्रमांक 2 स्थित आरएसएस कार्यालय के मुख्य दरवाजे की कुंडी उखाड़ दी और अंदर घुसकर कमरों की तलाशी लेते हुए गैस सिलेंडर, एलईडी लाइट, बर्तन एवं अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे जब संघ के नगर कार्यवाह हरिकिशन जायसवाल कार्यालय खोलने पहुंचे तो कुंडी और ताला जमीन पर पड़े देख उनके होश उड़ गए। संघ पदाधिकारी ने दफ्तर का मुआयना कर फौरन ही डायल 112 पर सूचित किया, लिहाजा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज ---

चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ कार्यालय समेत आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Created On :   14 Sept 2026 2:06 PM IST

Tags

Next Story