Satna news: फोर व्हीलर से शराब की तस्करी :2 गिरफ्तार

फोर व्हीलर से शराब की तस्करी :2 गिरफ्तार
8.33 लाख की मदिरा और बोलेरो जब्त

डिजिटल न्यूज़ सतना

मैहर कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर से शराब की तस्करी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से 8 लाख 33 हजार की मदिरा समेत वाहन जब्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को पेट्रोलिंग के दौरान फोर व्हीलर से शराब तस्करी की खबर लगने पर एक टीम रवाना की गई, जिसमें शामिल पुलिसकर्मियों ने धतूरा मोड़ पर दबिश देकर बिना नंबर की बोलेरो की तलाशी ली तो पीछे की सीट पर अलग-अलग ब्रांड की 8 पेटी अवैध शराब बरामद हो गई, जिसकी कुल मात्रा 70 लीटर और कीमत 33 हजार 20 रुपए निकाली गई।

कोर्ट में पेश किए गए आरोपी---

तब मौके से बोलेरो सवार सौरभ पुत्र मनसुख लाल पटेल और प्रसून पुत्र गुलाब पटेल, निवासी खैरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अवैध बिक्री के लिए बाहर से शराब लाने का खुलासा किया। लिहाजा आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कायमी कर मदिरा समेत 8 लाख की बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया। आरोपियों ने रैकेट में शामिल अपने साथियों, सप्लायर और खरीददारों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए रणनीति बनाई जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।

Created On :   13 Sept 2026 2:58 PM IST

Tags

Next Story