Satna news: संघ कार्यालय में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संघ कार्यालय में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सिलेंडर, बर्तन और एलईडी लाइट बरामद

डिजिटल न्यूज़ सतना

उचेहरा पुलिस ने संघ कार्यालय में चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने शासकीय हाई स्कूल के पीछे स्थित आरएसएस कार्यालय का ताला तोडक़र गैस सिलेंडर, एलईडी लाइट और बर्तन चोरी कर लिए थे, जिसकी शिकायत नगर कार्यवाह हरिकिशन जायसवाल की तरफ से दर्ज कराई गई, लिहाजा कायमी कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए संदेह के आधार पर पवन कुमार उर्फ लल्लू पुत्र भरत लाल ताम्रकार 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-6 उचेहरा, को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने रात तकरीबन ढाई बजे बाउंड्री कूदकर अंदर घुसने और कार्यालय का ताला तोडक़र चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया, तब उसकी निशानदेही पर सामान जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   15 Sept 2026 1:00 PM IST

Tags

Next Story