- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- छत्तीसगढ़ के युवकों को लूटने वाले 3...
Satna news: छत्तीसगढ़ के युवकों को लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना
सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ललित जायसवाल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद 28 वर्ष, निवासी बोड़तरा, जिला मुंगेरी-छत्तीसगढ़, 12 सितंबर को अपने साथी गजानंद निषाद और गणेश दुबे के साथ देवी दर्शन के लिए मैहर आया था। मंदिर से बाहर आने के बाद सतना में रहने वाले एक दोस्त के बीमार होने की बात पता चली तो सभी लोग ऑटो से उसके घर जाने के लिए निकल पड़े। इस दौरान जब सोहावल क्षेत्र में चंडी माता मंदिर के पास हड्डी फैक्ट्री रोड पर पहुंचे तो 4 अज्ञात लोगों ने रोक लिया और मारपीट करते हुए 30 हजार रुपए छीनकर भाग गए।
24 घंटे में आरोपियों तक पहुंची पुलिस ---
पीडि़तों की शिकायत पर कायमी कर जांच शुरू की गई और मुखबिर से मिले सुराग पर 24 घंटे के अंदर कमलेश प्रसाद पुत्र कंधी लाल सेन 46 वर्ष, निवासी देवरी कला, थाना रैगांव, दिलीप बोस पुत्र देवेंद्र बोस 58 वर्ष और धर्मदास पुत्र रामप्रसाद चौधरी 47 वर्ष, निवासी महतैन, थाना सिंहपुर, को पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 96 सौ रुपए नकदी, दो मोटरसाइकिल और तीन स्मार्ट फोन जब्त किए गए। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस वारदात में शामिल एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
Created On :   14 Sept 2026 1:51 PM IST











