- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- माध्यमिक शाला में चोरी की कोशिश
Satna news: माध्यमिक शाला में चोरी की कोशिश

डिजिटल न्यूज़ सतना
सिविल लाइन थाना अंतर्गत रामपुर चौरासी माध्यमिक शाला में चोरी की कोशिश से हडक़ंप मच गया, हालांकि बदमाश कोई सामान नहीं ले जा पाए। गांधी ग्राम विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 15-16 सितंबर की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाश बाउंड्री कूद कर अंदर घुसे और कटर के जरिए दो कमरों के दरवाजों पर लगे ताले काटकर चोरी का प्रयास किया, मगर वहां कोई सामान नहीं रखा होने से बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। आरोप है कि चोरों ने इससे पूर्व 3 नवंबर 2025 और 25 नवंबर 2025 को लगातार दो बार स्कूल को निशाना बनाते हुए स्कूल की रसोई में रखे गैस सिलेंडर एवं बर्तन चोरी कर लिए थे। दोनों वारदातों की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं चल पाया, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
Created On :   17 Sept 2026 2:25 PM IST











