Satna news: डिग्री कॉलेज से प्राध्यापक की स्कूटी चोरी

डिग्री कॉलेज से प्राध्यापक की स्कूटी चोरी

डिजिटल न्यूज़ सतना

कोलगवां थाना अंतर्गत डिग्री कॉलेज परिसर से एक प्रोफेसर की स्कूटी चोरी हो गई, जिनकी शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्वशासी महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक अखिलेश मणि त्रिपाठी 63 वर्ष, हमेशा की तरह बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे स्कूटी क्रमांक एमपी 19 एमएन 5898 से कॉलेज पहुंचे और मुख्य भवन के ठीक सामने स्थित शेड के नीचे गाड़ी खड़ी कर अंदर चले गए। शाम करीब साढ़े 6 बजे जब वे घर जाने के लिए स्कूटी उठाने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, काफी खोजबीन करने पर जब कोई खबर नहीं लगी तो प्राध्यापक श्री त्रिपाठी ने कोलगवां थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

Created On :   17 Sept 2026 1:59 PM IST

Tags

Next Story