- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पॉक्सो एक्ट का आरोपी यूपी से...
सतना न्यूज: पॉक्सो एक्ट का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क सतना। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग को अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजने पर रामपुर बाघेलान पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त छात्रा की जान-पहचान स्नैपचैट के जरिए आरोपी कपिल कुमार पुत्र सुनील कुमार पटेल 21 वर्ष, निवासी सेमरिया-जगन्नाथ, थाना कर्वी-कोतवाली, जिला चित्रकूट धाम (यूपी) से हो गई थी। दोनों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान और बातचीत भी होने लगी, मगर इसी बीच आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक मैसेज भेजे तो नाबालिग ने फटकार लगाते हुए संपर्क तोड़ दिया, लेकिन तब भी युवक बाज नहीं आया और धमकाने पर उतारू हो गया। अंतत: पीडि़ता ने परिजनों के साथ गुरुवार शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लिहाजा प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस टीम ने यूपी में दबिश देते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Created On :   18 Sept 2026 3:45 PM IST











