एशियन 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने लहराया तिरंगा, देश को जिताया गोल्ड

एशियन 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने लहराया तिरंगा, देश को जिताया गोल्ड
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के आखिरी दिन रविवार को जैवलिन थ्रोअर आनंद सिंह के बाद महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने भारत के गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल मिलाकर 16 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

ओरडोस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के आखिरी दिन रविवार को जैवलिन थ्रोअर आनंद सिंह के बाद महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने भारत के गोल्ड मेडल की संख्या में इजाफा किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल मिलाकर 16 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

चीन के ओरडोस शहर में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले संस्करण में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम (श्रावणी सचिन सांगले, संद्रामोल साबू, प्रवलिका नरीमल्ला और नोफिसा खातून) ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए 3:33.62 सेकंड का समय लिया। चीन ने सिल्वर मेडल (3:35.14 सेकंड) जीता, जबकि कजाकिस्तान को ब्रॉन्ज मेडल (3:37.65 सेकंड) से संतोष करना पड़ा।

वहीं, गोल्ड मेडल जीतने के सफर में जैवलिन थ्रोअर आनंद सिंह ने 80 मीटर का आंकड़ा पार किया, जिन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 80.57 मीटर का शानदार थ्रो किया, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। शिवम लोहकरे ने 77.70 मीटर की दूरी के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

भारतीय महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम (संजना, अक्षया सरवनन, सुदीक्षा वी और श्रेया राजेश) ने 44.68 सेकंड के साथ सिल्वर अपने नाम किया। चीन (43.75 सेकंड) ने गोल्ड मेडल, जबकि कजाकिस्तान (50.90 सेकंड) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम (आस्तिक प्रधान, शरण मेगवर्णम, सेतु मिश्रा और अमन चौधरी) ने भी सिल्वर मेडल (3:04.24 सेकंड) अपने नाम किया। चीन ने 3:03.46 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कतर को ब्रॉन्ज मेडल (3:06.19 सेकंड) मिला।

हालांकि, पुरुषों की 4x100 मीटर रिले टीम चौथे स्थान पर रही (39.38 सेकंड)। वहीं, पुरुषों की हाई जंप में सुदीप (2.10 मीटर) पांचवें स्थान पर रहे। महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ में भूमेश्वरी देवी हुइड्रोम सातवें (4:29.81 सेकंड) स्थान हासिल कर सकीं।

सचिन गढ़वाल पुरुषों की हाफ मैराथन रेस वॉक में छठे (1:36:48) स्थान पर रहे, जबकि आरती (1:45:40) महिलाओं की हाफ मैराथन रेस वॉक में चौथे स्थान पर रहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 9:11 PM IST

Tags

Next Story