एटलेटिको मैड्रिड ने स्पोर्टिंग सीपी से डेनमार्क के मिडफील्डर हजुलमंड को साइन किया

एटलेटिको मैड्रिड ने स्पोर्टिंग सीपी से डेनमार्क के मिडफील्डर हजुलमंड को साइन किया
स्पेनिश फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने डेनमार्क के रक्षात्मक मिडफील्डर मोर्टेन हजुलमंड को पुर्तगाल के स्पोर्टिंग सीपी से साइन किया है। 27 वर्ष के मोर्टेन ने क्लब के साथ 30 जून, 2031 तक का अनुबंध किया है। मेडिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा करने और सभी ट्रांसफर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों क्लबों के बीच इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

मैड्रिड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने डेनमार्क के रक्षात्मक मिडफील्डर मोर्टेन हजुलमंड को पुर्तगाल के स्पोर्टिंग सीपी से साइन किया है। 27 वर्ष के मोर्टेन ने क्लब के साथ 30 जून, 2031 तक का अनुबंध किया है। मेडिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा करने और सभी ट्रांसफर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों क्लबों के बीच इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

दाएं पैर से खेलने वाले हजुलमंड अपनी शारीरिक मजबूती, गेंद को वापस छीनने की क्षमता, खेल को पढ़ने की समझ और बेहतरीन पासिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके पास नेतृत्व का भी अनुभव है। वह इटली के लेसे और पुर्तगाल के स्पोर्टिंग सीपी की कप्तानी कर चुके हैं।

डेनमार्क के कस्ट्रप में जन्मे हजुलमंड ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत एफसी कोपेनहेगन की युवा अकादमी से की। 2018 में उन्होंने ऑस्ट्रिया के एडमिरा वैकर के साथ पेशेवर करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने ढाई वर्षों में 74 मुकाबले खेले। इसके बाद जनवरी 2021 में वह इटली के क्लब लेसे से जुड़े।

लेसे में हजुलमंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2021-22 सीजन में टीम को सीरी ए में प्रमोशन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने क्लब के लिए कुल 95 मैच खेले। महज 23 वर्ष की उम्र में वह लेसे के इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने, जबकि सीरी ए के इतिहास में फ्रांसेस्को टोटी के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।

साल 2023 में वह स्पोर्टिंग सीपी से जुड़े। उनके योगदान से स्पोर्टिंग ने 2023-24 और 2024-25 में लगातार दो पुर्तगाली लीग खिताब जीते, जबकि 2024-25 में टाका डे पुर्तगाल का खिताब भी अपने नाम किया।

हजुलमंड ने डेनमार्क के लिए 2023 में डेब्यू किया था और अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 27 मुकाबले खेल चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story