एडब्ल्यूईआईएल भर्ती 2026 इलेक्ट्रिकल फिटर सहित 40 पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन

एडब्ल्यूईआईएल भर्ती 2026 इलेक्ट्रिकल फिटर सहित 40 पदों पर नौकरी का अवसर, तुरंत करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) की इकाई अकादमी ऑफ वेपन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एडब्ल्यूटीएम) ने संविदा के आधार पर इलेक्ट्रिकल फिटर सहित विभिन्न 40 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) की इकाई अकादमी ऑफ वेपन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एडब्ल्यूटीएम) ने संविदा के आधार पर इलेक्ट्रिकल फिटर सहित विभिन्न 40 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

एडब्ल्यूईआईएल की ओर से जारी 40 रिक्तियों में इलेक्ट्रिकल फिटर के 4, मैकेनिकल फिटर (जनरल फिटर - मैकेनिकल) के 14, मशीनिस्ट के 6, टर्नर के 7, इलेक्ट्रोप्लेटर के 6 और हीट ट्रीटमेंट ऑपरेटर (फोर्जर और हीट ट्रीटर्स) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित पद के लिए विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिकुलेशन के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच और मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी सीपीसी लेवल-1 के तहत प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, ओबीसी-एनसीएल/एससी/एसटी/पूर्व-सैनिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एडब्ल्यूईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'चीफ जनरल मैनेजर, अकादमी ऑफ वेपन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, इच्छापुर, पोस्ट ऑफिस - इच्छापुर, नवाबगंज, जिला - 24 परगना (उत्तर), पिन - 743144' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एडब्ल्यूईआईएल की ओर से इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे मूल्यांकन और आवश्यकता के आधार पर 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sept 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story