रीवा न्यूज: बोलेरो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

बोलेरो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
ड्राइवर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है

डिजिटल डेस्क रीवा.रीवा गोविंदगढ़ मार्क के बीच डिहिया नरसिंहपुर चौराहा के पास तेज रफ्तार से जा रही बुलेरो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, घटनाए से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ही जम लगा दिया बाद। मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाइस देकर जाम खुलवाया. पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक संजय सोनी 28 वर्ष रीवा शहर से सोने चांदी का सामान लेकर अपने गांव वापस मड़वा जा रहा था तभी डिहिया चौराहा के पास पीछे से आ रही बुलेरो ने जोरदार ठोकर मर दिया इससे मोटरसाइकिल सवार युवक करीब 100 फीट दूर जा गिरा. मौके पर ही उसकी मौत हो गई । पुलिस ने बुलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया गया है की बोलेरो में करीब पांच लोग सवार थे. आगे जाकर जब बोलेरो बंद हो गई तो अन्य लोग वहीं से भाग निकले. ड्राइवर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.


Created On :   12 Sept 2026 4:56 PM IST

Tags

Next Story