- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नौ साल के विवांश ने क्ले से गढ़े...
Rewa news: नौ साल के विवांश ने क्ले से गढ़े इको-फ्रेंडली गणपति

डिजिटल न्यूज़ रीवा
गणेशोत्सव को लेकर शहर के बच्चों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नौ साल के बच्चे विवांश दुबे ने खुद अपने हाथों से भगवान श्री गणेश की खूबसूरत प्रतिमा तैयार की है। विवांश ने इस मूर्ति को बनाने में रंग-बिरंगे क्ले का उपयोग किया है। इको-फ्रेंडली क्ले से तैयार इस छोटी सी गजानन प्रतिमा को बहुत ही कलात्मक और सुंदर रूप दिया गया है। विवांश इस गणेशोत्सव में बाजार से मूर्ति लाने के बजाय अपने हाथों से बनाई गई इसी क्ले-गणेश प्रतिमा की स्थापना करेंगे और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
बच्चों में पर्यावरण के प्रति इस तरह की जागरूकता और कलात्मक सोच से यह संदेश भी मिलता है कि त्योहारों को बिना प्रदूषण फैलाए भी उतने ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया जा सकता है। विवांश की इस पहल की आसपास के लोग और परिजन काफी सराहना कर रहे हैं।
Created On :   12 Sept 2026 1:42 PM IST












