'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के 9 साल पूरे, निर्देशक शशांक खेतान ने फैंस का जताया आभार

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के 9 साल पूरे, निर्देशक शशांक खेतान ने फैंस का जताया आभार
बॉलीवुड में ऐसी कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियां हैं, जो लोगों के दिलों में बस जाती हैं। इन्हीं शानदार जोड़ियों में वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम शुमार है। स्क्रीन पर शानदार केमिस्ट्री की वजह से दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया है और हर बार बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है।

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ऐसी कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियां हैं, जो लोगों के दिलों में बस जाती हैं। इन्हीं शानदार जोड़ियों में वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम शुमार है। स्क्रीन पर शानदार केमिस्ट्री की वजह से दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया है और हर बार बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है।

इन्हीं में से एक फिल्म है 2017 में रिलीज हुई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'। यह फिल्म वरुण और आलिया की साथ में तीसरी फिल्म थी। निर्देशक शशांक खेतान ने इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए छोटे शहरों की लड़कियों की शिक्षा, करियर और आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया था। मंगलवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 9 साल पूरे कर लिए हैं।

निर्देशक शशांक खेतान ने इंस्टाग्राम के जरिए 9 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का एक क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के 9 साल पूरे। हमें आज भी जो इतना सारा प्यार मिलता है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं।"

फिल्म में आलिया भट्ट ने पढ़ी-लिखी और महत्वाकांक्षी वैदेही त्रिवेदी का किरदार निभाया था, जबकि वरुण बद्रीनाथ बंसल के रोल में नजर आए थे, जो छोटे शहर का लड़का होता है और शुरू में पुरानी सोच रखता है। कहानी बद्री और वैदेही की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में वैदेही अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर जागरूक रहती है।

शशांक ने फिल्म में पैट्रियार्की और सहमति जैसे विषयों को मजेदार अंदाज में दिखाया। फिल्म में हंसी-मजाक के साथ-साथ गहरे सामाजिक संदेश भी थे, जो दर्शकों को खूब पसंद आए।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म का गाना 'तम्मा तम्मा' (1990 की फिल्म 'थानेदार' का रीमेक) काफी प्रसिद्ध हुआ था। वहीं, 63वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में अरिजीत सिंह ने 'रोके ना रुके नैना' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता था।

आज भी फिल्म के कुछ गाने और डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2026 5:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story